आज 09 सितंबर 2026 है। आज मासिक शिवरात्रि है। हर महीने शिवरात्रि आती है, जो कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है। यह दिन देवों के देव महादेव भोलेनाथ को समर्पित होता है। इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा की जाती है और भक्त व्रत भी रखते हैं। हर महीने की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है।
जानें शुभ मुहूर्त
मासिक शिवरात्रि प्रत्येक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है, जो भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा को समर्पित है। यह दिन मानसिक शांति, पापों से मुक्ति और मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए विशेष है। इस बार भाद्रपद माह की मासिक शिवरात्रि 9 सितंबर 2026 को है।
- चतुर्दशी तिथि प्रारंभ: 9 सितंबर 2026, दोपहर 12 बजकर 31 मिनट से
- चतुर्दशी तिथि समाप्त: 10 सितंबर 2026, सुबह 10 बजकर 33 मिनट पर
जानें पूजन विधि
आज मासिक शिवरात्रि के दिन सुबह स्नान करें। उसके बाद सफेद वस्त्र धारण करके शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और ‘ऊं नम: शिवाय’ का जाप करें। शिव पुराण में, मासिक शिवरात्रि में चारों पहर में भगवान शिव की पूजा अर्चना करने का विधान है। सुबह गंगाजल से, दोपहर में दूध से, शाम को दही और रात में शहद और गंगाजल से शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए। इस दिन व्रत करने वालों को शिव पुराण या शिवाष्टक का पाठ अवश्य करे। पूजा का समापन शिव आरती के साथ करें।