अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पूर्व निर्धारित समयानुसार आज दुगालखोला अल्मोड़ा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का शुभारम्भ हो गया है।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम
इस कार्यक्रम का शुभारम्भ विधायक मनोज तिवारी व नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी व प्रताप सिंह ने राधा कृष्ण की मूर्ति पर दीप पज्वलित कर अनावरण किया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। जिसमे प्रथम प्रस्तुति सैनिक कालौनी माल गांव की महिलाओं ने दी। दूसरी प्रस्तुति अफसर कालौनी की महिलाओं ने दी। बच्च्चियों ने राधा कृष्ण बनकर सुन्दर प्रस्तुतियां दी। जिसमें मालगांव की टीम मे खष्ठी राठौर शीला लटवाल ,दीपा छिम्वाल ,पुष्पा रौतेला, रेखा बिष्ट, बिमला बिष्ट, पुष्पा असवाल, सावित्री पपोला, चन्द्रा ऐरी शामिल हुई। वहीं आफिसर्स कलौनी की टीम मे किरन राना, दीपा वर्मा, ममता वर्मा, माया वर्मा, पारो रावत, नेहा नेगी, सावित्री नेगी, गीता थापा, गीता पवार ,आशा थापा मीना गुरंग आदि शामिल हुए।
यह लोग रहें उपस्थित
इस अवसर पर मुख्य रूप से रीता दुर्गापाल, चंद्रमणि भट्ट घनश्याम गुर्रानी, आशा रावत, दयाकृष्ण कांडपाल कांग्रेस जिलाध्यक्ष गुड्डू भोज उपस्थित रहे।