देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। सिंगापुर से जुड़ी खबर सामने आई है। भारतीय मूल के थर्मन शनमुगरत्नम ने सिंगापुर के राष्ट्रपति पद का चुनाव जीत लिया है।
इतने फीसदी वोट के साथ जीत दर्ज
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय मूल के थर्मन शनमुगरत्नम ने सिंगापुर के राष्ट्रपति पद का चुनाव जीता है। सिंगापुर में नौवें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए शुक्रवार (1 सितंबर) को मतदान हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चुनाव विभाग ने शुक्रवार (1 सितंबर) को घोषणा करते हुए बताया कि शनमुगरत्नम ने 70.4 फीसदी वोट के साथ जीत दर्ज की है।
उप प्रधानमंत्री रह चुके हैं थर्मन
रिपोर्ट्स के मुताबिक थर्मन शनमुगरत्नम सिंगापुर के उप-प्रधानमंत्री रह चुके हैं। उन्होंने शिक्षा और वित्त मंत्री के पद भी संभाले हैं। राजनीति में 2001 में आए शनमुगरत्नम ने दो दशक से ज्यादा समय तक सत्तारूढ़ पीपुल्स एक्शन पार्टी (पीएपी) के साथ सार्वजनिक क्षेत्र के और मंत्री पदों पर कार्य किया है।