लेफ्टिनेंट कर्नल मनोज जोशी को बधाई दीजिए। उन्होंने अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी राजसी माउंट एकांकागुआ (6995 मीटर) को फतह किया है।
अब तक 40 से ज्यादा चोटियों को फतह कर चुके हैं मनोज
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हल्द्वानी के रामपुर रोड स्थित नैनीविहार के रहने वाले लेफ्टिनेंट कर्नल मनोज जोशी ने भारत और अर्जेंटीना सेना के संयुक्त अभियान का नेतृत्व करते हुए यह इतिहास रचा है। वह मूल रूप से अल्मोड़ा जिले के भनोली के मन्या गांव के रहने वाले हैं। जो 16 कुमाऊं बटालियन में तैनात हैं। वर्तमान में आर्मी एडवेंचर कोर दिल्ली में तैनात हैं।
अभियान की शुरूआत की
रिपोर्ट्स के मुताबिक 3 जनवरी से भारतीय और अर्जेंटीना सेना के एक संयुक्त पर्वतारोहण अभियान में मनोज जोशी के नेतृत्व में आठ सदस्यीय भारतीय टीम और 15 सदस्यीय अर्जेंटीना की टुकड़ी ने अभियान की शुरूआत की। जिसमें बीते 15 जनवरी को टीम ने यह चोटी को फतह की।