अल्मोड़ा: अल्मोड़ा के सोबन सिंह जीना (एसएसजे) परिसर के जंतु विज्ञान विभाग में बीएससी विभिन्न सेमेस्टरों की प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तिथियां घोषित कर दी गई हैं।
दी यह जानकारी
जानकारी के अनुसार इस संबंध में विभागाध्यक्ष डॉ. संदीप कुमार ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बीएससी तीसरे सेमेस्टर की प्रयोगात्मक परीक्षा 21 नवंबर को आयोजित की जाएगी। वहीं, पहले और पांचवें सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 23 और 25 नवंबर को होंगी। सभी परीक्षाएं निर्धारित तिथियों पर सुबह 10 बजे से विभाग में शुरू होंगी।