नैनीताल: वीकेंड पर कैंची धाम व भवाली जाने से पहले पढ़ें यह खबर: नैनीताल पुलिस ने जारी किया नया ट्रैफिक और डायवर्जन प्लान, 21 व 22 नवंबर को लागू रहेगा विशेष ट्रैफिक प्लान

​नैनीताल: वीकेंड पर कैंची धाम, भवाली और भीमताल क्षेत्र में श्रद्धालुओं व पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना को देखते हुए नैनीताल पुलिस ने विशेष यातायात एवं डायवर्जन प्लान जारी किया है। यह व्यवस्था 21 नवंबर (शनिवार) और 22 नवंबर (रविवार), 2026 को प्रभावी रहेगी। यातायात शाखा भवाली/भीमताल द्वारा जारी निर्देशों के तहत जाम से बचने के लिए रूट डायवर्जन, पार्किंग और शटल सेवा के नियम तय किए गए हैं।
​भारी वाहनों की एंट्री पर रोक

​सुबह 3:00 बजे से रात 11:00 बजे तक सभी प्रकार के भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। भारी वाहनों को जनपद की सीमा पर ही रोक दिया जाएगा।
​बसों और चौपहिया वाहनों के लिए रूट डायवर्जन (सुबह 5:00 से रात 8:00 बजे तक)

• ​पहाड़ से मैदान की ओर: अल्मोड़ा, जागेश्वर, बागेश्वर और पिथौरागढ़ से मैदानी क्षेत्रों की ओर जाने वाले वाहन लमगड़ा, धनाचूली, धारी, खुटानी बैंड और भीमताल होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
• ​मैदान से पहाड़ की ओर: हल्द्वानी, काठगोदाम और मैदानी क्षेत्रों से अल्मोड़ा, जागेश्वर, बागेश्वर व पिथौरागढ़ जाने वाले वाहनों को खुटानी बैंड (भीमताल), धारी और धनाचूली बैंड के रास्ते भेजा जाएगा।
• ​रानीखेत जाने वाले वाहन: काठगोदाम से रानीखेत जाने वाले वाहन खुटानी बैंड से डायवर्ट होकर मुक्तेश्वर-रामगढ़ मार्ग से जाएंगे।
​कैंची धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग और शटल सेवा
​मंदिर क्षेत्र में जाम से बचने के लिए निजी वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर खड़ा कर शटल सेवा का उपयोग करना होगा:
•  ​भीमताल मार्ग से आने वाले वाहन: पर्यटक अपने निजी वाहन विकास भवन पार्किंग (भीमताल) में पार्क करेंगे और वहां से स्थानीय शटल सेवा के माध्यम से भवाली/कैंची धाम मंदिर पहुंचेंगे।
•  ​ज्योलिकोट-गेठिया-नैनीताल मार्ग से आने वाले वाहन: इस रूट से आने वाले वाहन भवाली सैनेटोरियम पार्किंग में खड़े किए जाएंगे, जहां से श्रद्धालु शटल सेवा द्वारा मंदिर जा सकेंगे।
​स्थानीय वाहनों के लिए व्यवस्था और अन्य प्रतिबंध

• ​स्थानीय मार्ग: भीमताल, नैनीताल या ज्योलिकोट की ओर से आने वाले स्थानीय वाहन, जिन्हें खैरना, गरमपानी या बेतालघाट जाना है, वे दूनीखाल-रातीघाट मोटर मार्ग से जा सकेंगे। वहीं, भीमताल से अल्मोड़ा, रानीखेत या कैंची धाम जाने वाले वाहन नैनी बैंड प्रथम, सैनेटोरियम बाईपास मोटर मार्ग और शिप्रा पुल (भवाली) होते हुए निकलेंगे।
• ​टैक्सी और दोपहिया वाहन प्रतिबंधित: वीकेंड के दौरान कैंची धाम क्षेत्र में टैक्सी, दोपहिया वाहनों और पीली नंबर प्लेट वाले दोपहिया वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
​