अल्मोड़ा: एशियन गेम्स में लक्ष्य सेन का शानदार प्रदर्शन, अल्मोड़ा में जश्न का माहौल

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई‌ है। एशियन गेम्स में अल्मोड़ा के शटलर लक्ष्य सेन का शानदार प्रदर्शन रहा। उनके शानदार प्रदर्शन पर अल्मोड़ा में खुशी की लहर है।

लक्ष्य सेन का शानदार प्रदर्शन

दरअसल बेहतरीन प्रदर्शन के साथ भारतीय पुरुष टीम ने पहली बार प्रतियोगिता में रजत पदक जीत कर इतिहास रचा है। उत्तरांचल बैडमिंटन संघ के पैटरन अशोक कुमार व अध्यक्ष डॉ अलकनंदा अशोक लक्ष्य व भारतीय टीम की हौसला अफजाई के लिए फाइनल मैच में उपस्थित रही। लक्ष्य सेन व भारतीय टीम की ऐतिहासिक सफलता व उपलब्धि पर उत्तरांचल राज्य बैडमिंटन संघ की अध्यक्ष डॉ अलकनंदा अशोक समेत समस्त उत्तराखण्ड बैडमिंटन परिवार , खेल प्रेमियों व खिलाड़ियों , साथ ही उनके गृह जनपद से बधाई प्रेषित की जा रही है I

दी शुभकामनाएं

राज्य बैडमिंटन संघ के सचिव बीएस मनकोटी ने बताया कि चीन में आयोजित एशियन गेम्स में भारतीय पुरुष टीम ने पहली बार रजत पदक जीता। लक्ष्य सेन ने पूरे मुकाबले में अपने सभी मैच जीते। उनके प्रदर्शन पर ग्रह जनपद से नगरपालिका चेयरमैन प्रकाश जोशी जिला बैडमिंटन संघ अल्मोड़ा के चेयरमैन व उत्तराखंड बैडमिंटन के कोषाध्यक्ष राम अवतार ,अध्यक्ष प्रशांत जोशी, उपाध्यक्ष प्रशासनिक गोकुल सिंह मेहता, उपाध्यक्ष राकेश जायसवाल, सचिव डॉ० संतोष बिष्ट, सह सचिव श्री संजय नज्जोंन , कोषाध्यक्ष नंदन रावत समन्वयक विजय प्रताप सिंह, मीडिया प्रभारी डी के जोशी,लेख परीक्षक सुरेश कर्नाटक, सलाहकार जगनमोहन सिंह फर्त्याल, शेखर लखचोरा, एन एस रजवार ,हेम तिवारी , राजू तिवारी , प्रतीक महरा , जग्गू वर्मा, ज़िला खेल अधिकारी अरुण बंग्याल ,आदि ने लक्ष्य व भारतीय टीम को बधाई प्रेषित की है ।