अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। रामचंद्र राजगुरु , एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा शीतकाल के दृष्टिगत कल दिनांक 04.10.2022 से नगर अल्मोड़ा की वन वे यातायात व्यवस्था के समय में आंशिक परिवर्तन* किया गया है, जो निम्नवत है।
अल्मोड़ा नगर में शीतकालीन यातायात प्लान-
- माल रोड अल्मोड़ा पर प्रातः समय 08:00 बजे से सायं 07:00 बजे तक वन वे व्यवस्था लागू रहेगी। उक्त अवधि में कोई भी चौपहिया वाहन लक्ष्मेश्वर से शिखर की तरफ प्रवेश नहीं करेगा।
- एल0आर0साह रोड पर शिखर तिराहा से एनटीडी की तरफ प्रातः समय 08:00 बजे से रात्रि 08.00 बजे तक कोई भी चौपहिया वाहन प्रवेश नहीं करेगा।
- लिंक रोड/टैक्सी स्टैण्ड तिराहे से चौघानपाटा करबला की तरफ प्रातः समय 08:00 बजे से सायं 07.00 बजे तक कोई भी चौपहिया वाहन प्रवेश नहीं करेगा।
- रविवार के दिन नगर के मालरोड पर वन वे व्यवस्था लागू नही रहेगी।