उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। दिनांक 03.10.2023 को हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण, शाखा कार्यालय, रूड़की में उपाध्यक्ष / सचिव / संयुक्त सचिव द्वारा दिये गये निर्देशानुसार मोन्टफोर्ट स्कूल के सामने, श्यामविहार कालोनी, ग्राम बेलड़ी, माउण्ट लिटेरा स्कूल के सामने, ग्राम बेलड़ा तथा आरोग्यम के पीछे आनन्दिका कालोनी में तहसीलदार / मजिस्ट्रेट, प्राधिकरण टीम व पुलिस बल के साथ 05 अनाधिकृत कालोनियों में ध्वस्तीकरण की कार्यवाही प्राधिकरण द्वारा की गयी।
जारी है यह कार्यवाही
साथ ही बताया कि इसी तरह की कार्यवाही प्राधिकरण द्वारा आगे भी जारी रहेगी। बताया कि कालोनियों में प्लाट आदि क्रय किये जाने से पूर्व कालोनी के सम्बन्ध में प्राधिकरण से जानकारी प्राप्त कर लें। साथ ही यदि उन्हें अनाधिकृत रूप से कालोनी विकसित किये जाने के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त होती है तो वह प्राधिकरण को अवगत करायें।