अल्मोड़ा: व्यापार मंडल कोसी ईकाई की नई कार्यकारिणी का गठन, शिवराज बनें अध्यक्ष

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज बुधवार को कोसी बाजार में आयोजित बैठक में व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई। इस दौरान नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

नई कार्यकारिणी का गठन

जिसमें प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुशील शाह ने सर्वसम्मति से शिवराज सिंह बिष्ट को कोसी व्यापार मंडल का पुनः अध्यक्ष मनोनित किया। जबकि प्रकाश बिष्ट को जिला मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। अध्यक्ष, जिला मंत्री के अलावा उपाध्यक्ष में बलबीर सिंह बिष्ट, दिनेश जोशी, सचिव में नवीन जोशी, उपसचिव में प्रकाश बिष्ट, तारा सिंह मेहरा, कोषाध्यक्ष में दिग्विजय मेहता, अमन जोशी, मीडिया प्रभारी में मोहन तिवारी, अमन जोशी, संरक्षक में राजेंद्र सिंह बिष्ट, पूरन चंद पांडे, आनंद सिंह बिष्ट, देवी दत्त जोशी, मोहन जोशी और मोहन सिंह बिष्ट को जिम्मेदारी सौंपी गई।

यह लोग रहें मौजूद

इस मौके पर जिला महामंत्री भैरव गोस्वामी, जिला मंत्री सुनील कर्नाटक, तारा सिंह, सूरज चंद्र तिवारी, कैलाश तिवारी, किशन चंद्र जोशी, मोहन सिंह, चंद्र मोहन नेगी, भूपेंद्र बिष्ट, मोहन तिवारी, धर्मानंद, चंदन मेहरा, बसंत सिंह, रोहित जोशी, कुशाल सिंह बिष्ट, संतोष बिष्ट, जगदीश सिंह, कमल ऐरी, दीप चंद्र जोशी, मोहन चंद्र जोशी, पूरन पांडे, दिनेश जोशी, मोहन बिष्ट, विपिन चंद्र जोशी आदि व्यापारी मौजूद रहे।