बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर जिले में नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है।
पुलिस की कार्यवाही
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कपकोट के पुलिस उपाधीक्षक शिवराज सिंह राणा ने बताया कि एसओजी प्रभारी प्रह्लाद सिंह के नेतृत्व में उनकी टीम रविवार की देर शाम कपकोट थाना क्षेत्र में गश्त कर रही थी। चेकिंग के दौरान कपकोट-चेटाबगड़ नाचनी रोड पर बुड़राखेत को जाने वाले पैदल पुल के पास से 28 वर्षीय गोविंद सिंह पुत्र गोपाल सिंह निवासी ग्राम बुढ काफल, थाना डीडीहाट के पास से 1.778 किलोग्राम चरस बरामद की है।
किया गिरफ्तार
इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 8/20एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। सोमवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश के बाद उसे अल्मोड़ा जेल भेज दिया है।
पुलिस टीम रहीं शामिल
पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल राजभानू, कांस्टेबल रमेश सिंह, भुवन बोरा आदि शामिल रहे।