अल्मोड़ा: डीएम अंशुल सिंह ने कसार देवी बालिका स्कूल का किया औचक निरीक्षण, खुद शिक्षक बनकर बच्चों को पढ़ाया, किया संवाद

अल्मोड़ा: जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने कसार देवी बालिका पूर्व माध्यमिक विद्यालय, मटेना का निरीक्षण कर विद्यालय में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों एवं अध्ययन-अध्यापन की स्थिति का जायजा लिया।

किया निरीक्षण

इस दौरान उन्होंने विभिन्न कक्षाओं का अवलोकन किया तथा बच्चों और शिक्षकों से बातचीत कर पठन-पाठन के संबंध में जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने शिक्षक की भूमिका में बच्चों को पढ़ाया और उनके साथ सहज संवाद किया। उन्होंने कक्षा में बच्चों के बीच समय बिताते हुए उनकी पढ़ाई एवं सीखने की प्रक्रिया को समझने का प्रयास किया। जिलाधिकारी ने बच्चों से उनकी पढ़ाई के संबंध में बातचीत कर शैक्षणिक गतिविधियों में उनकी सहभागिता का भी जायजा लिया। जिलाधिकारी ने विद्यालय के शिक्षकों से अध्ययन-अध्यापन की स्थिति और बच्चों की शैक्षणिक प्रगति के संबंध में चर्चा की। उन्होंने कक्षाओं में पढ़ाए जा रहे विषयों तथा शिक्षण कार्य की जानकारी लेते हुए विद्यालय में पठन-पाठन की व्यवस्था का अवलोकन किया।

रहें उपस्थित

निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी रामजीशरण शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।