उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में दिसंबर में वैश्विक निवेशक सम्मेलन आयोजित होने वाला है।
दुबई रवाना हुए सीएम
इसके लिए निवेशकों को आमंत्रित करने हेतु मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बीते कल सोमवार को दुबई रवाना हो गए हैं। इससे पहले, मुख्यमंत्री अंतरराष्ट्रीय निवेशकों को आमंत्रित करने के लिए सितंबर में इंग्लैंड की यात्रा पर गए थे।
सोशल मीडिया पर दी जानकारी
इस संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी साझा करते हुए लिखा, ”देवभूमि के आराध्य देवी-देवताओं के आशीष एवं देवतुल्य जनता के असीम स्नेह से एक बार फिर नई उर्जा के साथ ‘उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023’ के तहत अंतरराष्ट्रीय उद्योगपतियों एवं प्रवासी भारतीयों से भेंट कर उन्हें उत्तराखंड में निवेश हेतु आमंत्रित करने के लिए दुबई प्रस्थान कर रहा हूं ।”