बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर जिले में डेंगू के मामले लगातार सामने आ रहे हैं।
डेंगू के बढ़े मामले
एक बार फिर बागेश्वर जिले में डेंगू के मामले बढ़े हैं। मिली जानकारी के जिला अस्पताल में डेंगू के नौ मरीजों का इलाज चल रहा है। सोमवार को जिला अस्पताल में डेंगू का केवल एक ही मरीज भर्ती था। मंगलवार को आठ नए मरीज भर्ती कराए गए। जिस पर स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है। इसके अलावा घरों के आसपास पानी जमा न होने देने और बुखार की शिकायत होने पर तत्काल डॉक्टर से सलाह लेने की अपील भी की है।