उत्तराखंड: आवारा पशु से टकराई एंबुलेंस, चालक और पशु की मौत

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के खटीमा में आवारा पशु से टकराने पर चालक की मौत हो गई। साथ ही पशु की भी मौत हो गई।।

एंबुलेंस चालक की मौत

मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह प्रयास अस्पताल की एंबुलेंस गड्डा चौकी से मरीज लेकर देर रात रुद्रपुर मेडिसिटी पंहुचाने गई थी। सुबह वापसी में मच्छी झाला के पास 6 बजे सड़क के बीच में गाय से टकराकर पलट गई। बताया कि एंबुलेंस की स्पीड इतनी तेज थी की गाय से टकराकर एंबुलेंस पलट गई और सामने से आ रही मुर्गी से भरे वाहन से भी टकराई। काफी दूर तक एंबुलेंस घसीटते हुए गई। तेज आवाज सुनकर लोग मौके पर दोड़ पड़े। दुर्घटना में एंबुलेंस चालक दीपक उम्र लगभग 28 साल की मौत हो गई वही गाय ने भी दम तोड़ दिया। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।