स्पोर्ट्स जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ के रायपुर में सीनियर महिला टी20 ट्रॉफी 2023 आयोजित हो रही है।
फाइनल में पंहुची उत्तराखंड टीम
जिसमें उत्तराखंड की सीनियर महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन के साथ केरल की सीनियर महिला क्रिकेट टीम को हराया। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए सेमीफाइनल में उत्तराखंड की टीम ने केरल की टीम को 8 विकेट से हराया। इसके साथ ही उत्तराखंड की टीम फाइनल में जगह बनाने वाली पहली टीम बन गई है। 9 नवंबर को फाइनल मैच खेला जाएगा।