सुबह की ताजा खबरें (10 नवंबर 2023, शुक्रवार), विश्व विज्ञान दिवस 

 👉 देश-विदेश की खबरें

🔹कतर में 8 पूर्व नौसैनिकों को मौत की सजा सुनाए जाने के मामले में भारत ने दाखिल की अपील, कांसुलर एक्सेस भी मिला

🔸 जेनपैक्ट के नए सीईओ होंगे बालाकृष्ण कालरा, एन वी त्यागराजन की जगह लेंगे

🔹 Parliament Session: 4 दिसंबर से शुरू होगा संसद का शीतकालीन सत्र, संसदीय कार्य मंत्री ने बताया पूरा कार्यक्रम

🔸रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ओआरओपी की तीसरी किस्त दिवाली से पहले जारी करने के दिए निर्देश

🔹 RBI Says: आरबीआई गवर्नर बोले – महंगाई को लेकर हैं पूरी तरह सतर्क, UPI की सफलता दुनिया के लिए रोल मॉडल

🔸खालिस्तानी आतंकवादी पन्नू की एयर इंडिया विमान की धमकी को लेकर विदेश मंत्रालय ने दिया बयान

🔹पिकासो दुनिया की चित्रकारी जगत के इतिहास में सबसे महान चित्रकार हुए हैं। स्पेन के इस महान चित्रकार पाब्लो पिकासो की सबसे बेहतरीन कृतियों में से एक पेंटिंग करीब 14 करोड़ डॉलर यानी 139.3 मिलियन डॉलर में बिकी है।

🔸श्री रेणुका शुगर्स लिमिटेड को चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में 205.6 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध घाटा हुआ है।

  👉  उत्तराखंड की खबरें  

🔸 उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर कुंडेश्वरी में एक शाम उत्तराखंड के शहीदों के नाम कार्यक्रम में छोलिया नृत्य, कुमाउनी व गढ़वाली कलाकारों का समागम कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।

🔸 ग्राम पंचायत विकास अधिकारी की परीक्षा धांधली में आरोपी अधीनस्थ चयन सेवा आयोग के तीनों पूर्व अधिकारियों की जमानत हाईकोर्ट से खारिज हो गई है।

🔸 नैनीताल मुख्यालय में उत्तराखंड का 23वां राज्य स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों, फूड फेस्टिवल व नौकाओं की झांकी आकर्षण का केंद्र रहीं।

🔹 रुद्रपुर में उत्तराखंड राज्य का 23वां स्थापना दिवस पुलिस लाइन में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य आंदोलन के दौरान खटीमा गोलीकांड के शहीदों के चित्रों पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर किया गया।

🔸 हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि उत्तराखंड धरती का स्वर्ग है। हमारा राज्य पूरी दुनिया में सबसे सुन्दर है और यह पूरी वसुधा का हृदय है

खेल जगत की खबरें

🔹 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को हराया