थौलधार (टिहरी गढ़वाल): कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय कौशल टाइप-3, थौलधार (जनपद टिहरी गढ़वाल) में छात्रावास के लिए अल्पकालिक शिक्षिका के रिक्त पदों के सापेक्ष नितांत अस्थायी व्यवस्था के तहत महिला अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे गए हैं।
विज्ञप्ति जारी
जानकारी के अनुसार यह विज्ञप्ति (पत्रांक: 177/क०गा०बा०वि०/विज्ञप्ति/2026-27) दिनांक 17.11.2026 को जारी की गई है, जिसके अनुसार छात्रावास प्रबंधन समिति के माध्यम से यह व्यवस्था की जानी है।
• विज्ञान: भारत में विधि द्वारा स्थापित किसी विश्वविद्यालय से रसायन विज्ञान, जन्तु विज्ञान एवं वनस्पति विज्ञान विषयों के साथ विज्ञान स्नातक (B.Sc.) की उपाधि तथा बी०एड० उपाधि।
• अंग्रेजी: भारत में विधि द्वारा स्थापित किसी विश्वविद्यालय से अंग्रेजी साहित्य के साथ स्नातक की उपाधि तथा बी०एड० उपाधि।
• संगीत: भारत में विधि द्वारा स्थापित किसी विश्वविद्यालय से संगीत वादन अथवा गायन में स्नातक उपाधि एवं बी०एड० उपाधि; अथवा स्वर और वाद्य में इलाहाबाद विश्वविद्यालय द्वारा संगीत में सीनियर डिप्लोमा या भातखण्डे संगीत महाविद्यालय से संगीत विशारद की उपाधि।
आवेदन प्रक्रिया
इच्छुक पात्र महिला अभ्यर्थियों को अपने आवेदन अभिलेखों की सत्यापित छायाप्रति सहित 25.11.2026 तक कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय कौशल टाइप-3, थौलधार (टि०ग०) के कार्यालय में स्वयं उपस्थित होकर या पंजीकृत डाक के माध्यम से जमा करने होंगे। विज्ञप्ति के अनुसार यह पद पूर्णतः नितांत अस्थायी हैं, जिन्हें बिना किसी पूर्व सूचना के तथा जिला परियोजना कार्यालय से नियुक्ति होने पर समाप्त किया जा सकता है। अधिक जानकारी या संपर्क के लिए विद्यालय के फोन नंबर 6395050056 और 8126066841 जारी किए गए हैं।