उत्तराखंड वन विकास निगम स्केलर भर्ती: हरिद्वार और नैनीताल (हल्द्वानी) के शारीरिक परीक्षण केंद्रों में हुआ यह बदलाव, जरूर देखें

​उत्तराखंड: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने उत्तराखंड वन विकास निगम के अंतर्गत स्केलर पदों की शारीरिक माप-जोख एवं दक्षता परीक्षा के केंद्रों में संशोधन किया है।

देखें अपडेट

जानकारी के अनुसार यह परीक्षा 23 नवंबर, 2026 से आयोजित होने जा रही है, जिसके लिए केंद्रों व तिथियों का विवरण पहले 17 नवंबर, 2026 को विज्ञप्ति/प्रवेश-पत्र संख्या 292 के माध्यम से जारी किया गया था। आयोग द्वारा 20 नवंबर, 2026 को जारी संवाद (पत्रांक- 314/गोपन/2026-27) के अनुसार, अपरिहार्य कारणों से जनपद हरिद्वार और नैनीताल (हल्द्वानी) के पूर्व निर्धारित परीक्षा स्थलों को बदल दिया गया है। संबंधित केंद्रों के लिए आवंटित अभ्यर्थियों को अपने प्रवेश-पत्र में अंकित परीक्षा तिथि और समय के अनुसार संशोधित परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। इन दोनों के अलावा अन्य जनपदों के परीक्षा केंद्र पहले की तरह यथावत रहेंगे।

​संशोधित परीक्षा केंद्रों का विवरण

क्रम संख्याजनपदपूर्व में निर्धारित परीक्षण स्थलसंशोधित परीक्षण स्थल
1.हरिद्वार40 बटालियन, पीएसी ग्राउंड, हरिद्वारस्पोर्ट्स स्टेडियम, रोशनाबाद, हरिद्वार
2.नैनीताल (हल्द्वानी)स्पोर्ट्स स्टेडियम, गौलापार, हल्द्वानीस्पोर्ट्स स्टेडियम, काशीपुर, ऊधम सिंह नगर