नैनीताल: राज्य स्थापना दिवस पर आयोजित हुए कार्यक्रम, स्थानीय उत्पादों समेत विभिन्न उत्पादों की लगी प्रर्दशनी

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल में राज्य स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर नगर के विभिन्न स्कूली छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम किए।

आयोजित हुए कार्यक्रम

इस अवसर पर दौड़ प्रतियोगिता, हिमालय फूड फेस्टिवल का भी आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय उत्पादों से बने विभिन्न प्रकार के पकवानों को प्रदर्शित किया गया। इसके अलावा पशुपालन, कृषि, मत्स्य, समाज कल्याण, उद्यान, रेशम, बाल विकास व सहकारी समिति के अलावा स्वयं सहायता समूह के स्टाल लगाए गए। नैनी झील में नौकायन का भी प्रदर्शन किया गया।