उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में अब एसडीआरएफ जवानों की वर्दी नयी रूप में दिखेगी। यह जवान अब नई वर्दी में नजर आएंगे।
वर्दी में बदलाव
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तरकाशी के धराली में आई प्राकृतिक आपदा के दौरान राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के जवानों के समक्ष काफी चुनौतियां आई। जिसको देखते हुए अब जल्द ही जवान नई वर्दी में नजर आएंगे। जिसमें जवानों के लिए ऐसी वर्दी तैयार कराई जाएगी जो न केवल आपदागस्त विषम परिस्थितियों के दृष्टिगत व्यवाहारिक हो, बल्कि जवानों के अनुशासन, दक्षता व पहचान को भी परिलिक्षित करे।
किया गया शामिल
इस संबंध में कुछ दिनों पहले वर्दी के निर्धारण के लिए पुलिस महानिरीक्षक एसडीआरएफ अरुण मोहन जोशी ने कमांडेंट अर्पण यदुवंशी की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया है, जिसमें पांच अधिकारियों व कर्मचारियों को शामिल किया गया है।