सुबह की ताज़ा खबरें (22 अगस्त)

◆भारत में 12 वर्ष से अधिक उम्र के बच्‍चों के‍ लिए पहली कोविड रोधी वैक्‍सीन को आपातकालीन इस्‍तेमाल की मंजूरी मिली।

◆ भारत ने शनिवार को कोविड टीकाकरण अभियान में 58 करोड का आंकडा पार कर एक और उपलब्धि प्राप्‍त की, स्‍वस्‍थ होने की दर 97.54 प्रतिशत हुई।

◆ केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय में सचिव रोहित कुमार ने आज जम्मू-कश्मीर में विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की।

◆ प्रमुख डेटा एंड एनेलेटिक्‍स कंपनी ग्‍लोबल डेटा के अनुसार भारत के स्‍टार्ट अप को 2021 में जुलाई तक 16 अरब 90 लाख डॉलर की वेंचर कैपिटल फडिंग मिली।

◆ एन टी पी सी ने आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में सबसे बड़ी फ्लोटिंग सोलर पी वी परियोजना की शुरूआत की।

◆ प्रमुख डेटा एंड एनेलेटिक्‍स कंपनी ग्‍लोबल डेटा के अनुसार भारत के स्‍टार्ट अप को 2021 में जुलाई तक 16 अरब 90 लाख डॉलर की वेंचर कैपिटल फडिंग मिली।

◆ एन टी पी सी ने आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में सबसे बड़ी फ्लोटिंग सोलर पी वी परियोजना की शुरूआत की।

◆ अमेरिका ने भारत को काबुल से हर दिन दो फ़्लाइट उड़ाने की अनुमति दी।

◆ उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का निधन।

◆ न्यूज़ीलैंड में कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनज़र सरकार ने देशव्यापी लॉकडाउन को बढ़ा दिया है। ऑस्ट्रेलियाई शहर सिडनी में भी लॉकडाउन को बढ़ाया गया है।वहीं अमेरिका में बेहद संक्रामक डेल्टा वेरिएंट के कई मामले सामने आए हैं।

◆ योगी आदित्यनाथ के ख़िलाफ़ चुनाव लड़ने का एलान करने वाले अमिताभ ठाकुर को गोरखपुर जाने से रोका गया।

◆ जब राम जन्मभूमि का शिलान्यास हुआ उस दिन मेरी कल्याण सिंह से फोन पर बात हुई थी और उन्होंने कहा था कि मेरा सपना पूरा हो गया है: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह।

◆ 23 तारीख को नरौरा में गंगा तट पर कल्याण सिंह जी का अंतिम संस्कार किया जाएगा। 23 अगस्त को प्रदेश के अंदर सार्वजनिक अवकाश घोषित रहेगा ताकि हर व्यक्ति उनको श्रद्धाजंलि दे सकें: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।

◆ पश्चिम बंगाल: रक्षाबंधन के अवसर पर कोलकाता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तस्वीर वाली राखियां बिक रही है।

◆ कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर भ्रष्टाचार रोकने में विफल रहने का आरोप लगाया है। पार्टी नेता पवन खेड़ा ने कहा कि बीते चार सालों में मनरेगा में 935 करोड़ रुपये का गबन हुआ है।

◆ भारत के अमित खत्री ने शनिवार यानी को अंडर-20 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पुरुषों की 10,000 मीटर रेस वॉक स्पर्धा में रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया। अंडर-20 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के इतिहास में भारत ने पहली बार इस इवेंट ने पदक जीता है