देहरादून में 25 से 26 जून को टच वुड स्कूल प्रतियोगिता खेली गई। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 10 जिलों के 500 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। सब जूनियर, जूनियर, कैडेट, सीनियर के क्यूरेगी व पूमसे के भार वर्गों में प्रतियोगिता संपन्न हुई।
बागेश्वर प्रथम स्थान पर-
ताइक्वांडो एसोसिएशन उत्तराखंड के तत्वधान में राज्य स्तरीय ऑफिशियल ताइक्वांडो प्रतियोगिता हुई। जिसमें बागेश्वर के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। बागेश्वर ने 29 स्वर्ण पदक के साथ जिले ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन पर जिले के लोगों ने खुशी जताई है।
स्वर्ण पदक विजेता के नाम-
जिसमें क्षदेवाशीष, पवन नेगी, तनुज दानू, कृष्णा साह, भूमिका टाकुली, लता कोरंगा, वर्षा देवली, कार्तिक पांडे, योगेश धामी, खुशी बाफिला, दिया जोशी, अमन पांडे, विनय गोस्वामी, मानवी रावत, प्रियंका पांडे, विवेक साह, साहिल मिश्रा, महेंद्र परिहार, विशाखा साह, पीयूष मेहता, अभिषेक पाठक, यशराज, वर्षा, भूमिका, याशिका, गोकुल गिरी, अभिषेक चौबे, अनुष्का जोशी, ललित, प्रियांशु, मोहित, दिवाकर, लक्ष्मी, नीरज, खुशी, दिवाकर, नीरज, सिद्धार्थ, जगदीश जोशी आदि शामिल हैं।
खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर जताई खुशी-
जनपद की टीम के साथ कोच, मैनेजर व निर्णायकों में कमलेश तिवारी, अनीता पांडे, ललित नेगी, गोकुल खेतवाल, अनिल कार्की, जगदीश जोशी, किशोर कुमार, विजय गडि़या रहे। टीम के इस प्रदर्शन पर ओलंपिक संघ के राजीव मेहता, डॉ. डीके सिह, चंद्र विजय बिष्ट, दरवान परिहार, अनिल कार्की, आशीष धपोला, किरन नेगी, मनीष गडिया, कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास, कपकोट के विधायक सुरेश गड़िया, नपा अध्यक्ष सुरेश खेतवाल, पूर्व विधायक ललित फर्सवाण, हरीश ऐठानी आदि ने खुशी जताई है।