अल्मोड़ा में 5 मई 2022 को एसएसबी डीआईजी थपलियाल एवं उनके अन्य ऑफिसर्स के साथ उनके कार्यालय में ग्रीन हिल्स सचिव डॉ. वसुधा पंत द्वारा शिष्टाचार मुलाकात की गई l ग्रीन हिल्स के द्वारा किये जा रहे कार्यों की विस्तार से चर्चा की गई और साथ ही बलढोती गधेरे पुनर्जनन के लिए ग्रीन हिल्स द्वारा लिए गए संकल्प के बारे में बताया गया l
डॉ. वसुधा पंत ने डीआईजी थपलियाल को गधेरे की पूर्व स्थिति और वर्तमान स्थिति से कराया अवगत
एसएसबी डीआईजी थपलियाल को डॉ.वसुधा पंत ने विस्तार से इस गधेरेे की पूर्व की स्थिति और वर्तमान स्थिति से अवगत कराया गयाl बलढोटी गधेरेे के पुनर्जनन के लिए उनका सहयोग भी माँगा गया जिसके लिए पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन उन्होंने दिया हैl इस गधेरेे में कई स्पॉट्स ऐसे हैं जहाँ शारीरिक रूप से जाकर जमा हुए कचरे को साफ कर पाना संभव नहीं हैl
मशीनों से सफाई करने के लिए दिया जाएगा पूर्ण सहयोग-डीआईजी थपलियाल
डीआईजी थपलियाल ने कहा उन स्थानों की सफाई के लिए मशीनों से सफाई करने में उनके द्वारा पूर्ण सहयोग दिया जाएगा। इसके लिए शीघ्र ही संयुक्त रूप से स्वच्छता कार्यक्रम किया जाना निश्चित किया गया है l
ग्रीन हिल्स परिवार ने एसएसबी के डीआईजी थपलियाल व उनकी टीम का किया आभार व्यक्त
वसुधा पंत सचिव ग्रीन हिल्स ने
स्वच्छता के अतिरिक्त गधेरेे के पुनर्जनन के लिए अन्य कार्यों में भी एसएसबी डीआईजी महोदय द्वारा आश्वस्त किया गया है इसके लिए ग्रीन हिल्स परिवार ने एसएसबी डीआईजी थपलियाल व उनकी टीम का आभार व्यक्त किया।