उत्तराखंड: सीएम धामी का बड़ा ऐलान: हर ग्राम पंचायत में बनेगा ‘खेल क्लब’, अग्निवीर प्रशिक्षण केंद्र की भी घोषणा

​उत्तराखंड: राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के युवाओं और खिलाड़ियों के लिए घोषणाएं की है।

की यह घोषणा

इसके तहत राज्य में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से प्रदेश की हर ग्राम पंचायत में ‘मुख्यमंत्री खेल क्लब’ का गठन किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके अलावा, मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में खेलों का दायरा बढ़ाने, पुरस्कार राशि में वृद्धि और पीआरडी जवानों का मानदेय बढ़ाने की भी घोषणाएं की गईं हैं। जिसमें मुख्यमंत्री ने दून के आमवाला स्थित युवा केंद्र से सटी खाली भूमि को युवा कल्याण विभाग को हस्तांतरित करने का ऐलान किया। इस भूमि पर मिनी स्टेडियम और अग्निवीर भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए ‘अग्निवीर प्रशिक्षण केंद्र’ स्थापित किया जाएगा। वहीं, पीआरडी (प्रांतीय रक्षक दल) जवानों के मानदेय में वृद्धि के संबंध में जल्द ही एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई जाएगी।

​मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी का दायरा व पुरस्कार राशि बढ़ी

खेलों को व्यापक रूप देने के लिए मुख्यमंत्री ने चैंपियनशिप ट्रॉफी में बड़ा बदलाव किया है। प्रतियोगिता में खेलों की संख्या 32 से बढ़ाकर 50 की जाएगी, जिसमें उत्तराखंड के पारंपरिक खेलों को भी शामिल किया जाएगा। ओवरऑल विजेता जिले को मिलने वाले ‘मुख्यमंत्री कप’ की धनराशि 5 लाख रुपये से बढ़ाकर 10 लाख रुपये कर दी गई है।
•  ​खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि में बढ़ोतरी
◦ ​न्याय पंचायत स्तर: प्रथम- ₹400, द्वितीय- ₹300, तृतीय- ₹200
◦ ​विधानसभा स्तर: प्रथम- ₹700, द्वितीय- ₹500, तृतीय- ₹400
◦ ​संसदीय क्षेत्र स्तर: प्रथम- ₹1000, द्वितीय- ₹800, तृतीय- ₹600
◦ ​राज्य स्तर: प्रथम- ₹2000, द्वितीय- ₹1500, तृतीय- ₹1000
​