उत्तराखंड: आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) ने अपनी चुनावी तैयारियां शुरू कर दी है। दल ने शनिवार को 16 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है।
सूची जारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके साथ ही उक्रांद नेतृत्व ने सभी प्रत्याशियों को तत्काल प्रभाव से अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क साधने और दल के एजेंडे को जन-जन तक पहुंचाने का निर्देश दिया है। वहीं बीते कल शनिवार को देहरादून स्थित प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान उक्रांद के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की। केंद्रीय अध्यक्ष कुकरेती ने कहा कि दल जल्द ही अपनी दूसरी सूची भी जारी करेगा।
पहली सूची के प्रमुख प्रत्याशी
• पिथौरागढ़: काशी सिंह ऐरी
• द्वाराहाट: पुष्पेश त्रिपाठी
• देवप्रयाग: पूरण सिंह कठैत
• प्रतापनगर: पंकज व्यास
• कर्णप्रयाग: आशीष नेगी
• जोगेश्वर: दिनेश कुंजवाल
• राजपुर (एससी): देव चंद उत्तराखंडी
• सल्ट: प्रताप सिंह
• टिहरी गढ़वाल: डीडी पंत
• कपकोट: वरुण चंदोला
• काशीपुर: प्रदीप चंद
• नानकमत्ता (एसटी): कैलाश सिंह पांगती
• रामनगर: भुवन चंद्र
• देहरादून कैंट: राजेंद्र सिंह नेगी
• खानपुर: रितु कंडियाल जुयाल
• धनोल्टी: चंदन सिंह राणा