उत्तराखंड: नवीकरणीय ऊर्जा (रिन्यूएबल एनर्जी) के क्षेत्र में उत्तराखंड ने राष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय द्वारा जारी ‘रिन्युएबल एनर्जी स्टेट असेसमेंट फ्रेमवर्क’ रैंकिंग में उत्तराखंड ने अपना स्थान बनाया है।
दी यह जानकारी
जानकारी के अनुसार इसमें उत्तराखंड को विशेष श्रेणी के राज्यों में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए आगामी 5 नवंबर को आयोजित होने वाले ‘भारत रिन्युवल एनर्जी समिट एवं एक्सपो-2026’ के समापन सत्र में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन उत्तराखंड को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित करेंगे।केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के सचिव संतोष सारंगी ने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन को पत्र भेजकर इस उपलब्धि की आधिकारिक जानकारी दी है।
जानें किन मानकों पर मिला सम्मान
‘रिन्युएबल एनर्जी स्टेट असेसमेंट फ्रेमवर्क’ के तहत राज्यों का मूल्यांकन निम्नलिखित प्रमुख मानकों के आधार पर किया जाता है।
• नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता में निरंतर वृद्धि
• सुदृढ़ नीतिगत एवं नियामकीय व्यवस्था
• बेहतर ग्रिड सुविधाएं और ढांचा
• बिजली वितरण कंपनियों (डिस्कॉम) का प्रदर्शन
• निवेशकों के लिए अनुकूल और पारदर्शी माहौल