नैनीताल: छीड़ाखान में हुए हादसे में 09 लोगों की मौत की वजह खराब मार्ग, सड़क की मरम्मत और दीवार निर्माण के लिए जारी हुई धनराशि

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल में बीते शुक्रवार को दुखद हादसे में 09 लोगों की मौत हो गयी।

हादसे में 09 लोगों की हुई थी मौत

मिली जानकारी के अनुसार बीते शुक्रवार को खलकांडा ब्लॉक के छीड़ाखान-रीठासाहिब मोटर मार्ग पर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। जिसमें 09 लोगों की मौत हो गई‌। वहीं दो घायल हो गये। ग्रामीणों ने खराब सड़क को इसका जिम्मेदार ठहराया।

क्षतिग्रस्त दीवार होगी ठीक

जिसके बाद अब विभाग छीड़ाखान मोटर मार्ग पर आपदा मद से स्वीकृत 47 लाख की धनराशि से गड्ढों को भरने के साथ क्षतिग्रस्त दीवार को सही कराएगा।

इतनी धनराशि स्वीकृत

शुक्रवार को हुए हादसे के बाद लोक निर्माण विभाग सक्रिय हो गया है। विभाग छीड़ाखान मोटर मार्ग पर आपदा मद से स्वीकृत 47 लाख की धनराशि से गड्ढों को भरने के साथ क्षतिग्रस्त दीवार को सही कराएगा। सड़क की मरम्मत और दीवार निर्माण के लिए विभाग को दो मद में धनराशि जारी हुई हैं जिसमें सड़क के गड्ढे भरान के लिए 32.78 लाख और क्षतिग्रस्त दीवारों को सही कराने के लिए 14.97 लाख की धनराशि स्वीकृत हुई है। सड़क की मरम्मत और दीवार निर्माण के लिए विभाग को दो मद में धनराशि जारी हुई हैं जिसमें सड़क के गड्ढे भरान के लिए 32.78 लाख और क्षतिग्रस्त दीवारों को सही कराने के लिए 14.97 लाख की धनराशि स्वीकृत हुई है।