जाॅब अलर्ट: सिविल जज के पदों पर निकली भर्ती, वेबसाइट पर जाकर करें आवेदन

नौकरी का सपना देख रहें युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की ओर से एक भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जिसके अनुसार मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय में सिविल जज के पदों को भरा जाएगा।

इतने पदों पर होगी भर्ती

यह भर्ती अभियान मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय में सिविल जज के 138 पदों को भरेगा। भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 21 साल से लेकर 35 साल के बीच होनी चाहिए। भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 977 रुपये जमा करने होंगे‌। वहीं, एमपी राज्य के पीडब्ल्यूडी/एससी/एसटी/ओबीसी उम्मीदवारों के लिए शुल्क 577 रुपये अदा करने होंगे।

देखें वेबसाइट

इस भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 18 दिसंबर 2023 है। इस भर्ती अभियान के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mphc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।