फिल्म जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 बीते 12 नवंबर को दीवाली पर सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। रिलीज के साथ ही फिल्म को लेकर फैंस में काफी क्रेज बना हुआ है।
जल्द ही 500 करोड़ का आंकड़ा होगा पार
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबक सलमान की इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस में 17 दिनों में 450 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। 17 दिनों में फिल्म ने भारत में लगभग 276 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने 17वें दिन 2.5 करोड़ का बिजनेस किया है।