फिल्म एनीमल का बॉक्स ऑफिस पर धमाल, दो दिन में किया इतना कलेक्शन

फिल्म जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। बाॅलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर की फिल्म एनीमल रिलीज हो गई है। जिसको काफी पसंद किया जा रहा है।

फिल्म का धमाल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 1 दिसंबर को रिलीज हो गई‌। एनिमल को लोग काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। Sacnilk.com के मुताबिक, एनिमल की दुनिया भर में 100 करोड़ की ओपनिंग मिली है।इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन सभी भाषाओं में 61 करोड़ का कलेक्शन किया है। हिंदी में फिल्म ने 50 करोड़ की कमाई की है। वहीं वर्ल्ड वाइड एनिमल का कलेक्शन 100 करोड़ से ज्यादा का रहा है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक दूसरे दिन 66 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। इसी के साथ फिल्म दो दिनों में ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ के पार हो गई है और फिल्म का टोटल कलेक्शन 129.80 करोड़ रुपए हो गया है।