फिल्म पोचर का ट्रेलर रिलीज, हाथियों पर हुए अत्याचार की बंया करती कहानी

फिल्म जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। फिल्म पोचर का ट्रेलर 15 फरवरी को रिलीज हो गया है। जिसका ट्रेलर रोंगटे खड़े कर देगा।

ओरिजनल क्राइम सीरीज कल 23 फरवरी से करेगी स्ट्रीम

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह एक वेब सीरीज है जिसमें हांथी दांत के सबसे बड़े गिरोह को दिखाया गया है। दिखाया गया है कि कैसे लोग जानवरों के बेजुबान होने का किस तरह से फायदा उठाते हैं। ये एक क्राइम पर आधारित सीरीज है जिसमें भारत में हाथी दांत से जो लोग स्मगलिंग करते हैं ये सब भी दिखाया गया है। पोचर प्राइम पर, एक नई, ओरिजनल क्राइम सीरीज 23 फरवरी से स्ट्रीम करेगी।

यह सितारें आएंगे नजर

बताया गया है कि फिल्म का निर्माण और निर्देशन रिची मेहता की कर रहे हैं। वहीं इस सीरीज में निमिषा सजयन, रोशन मैथ्यू औ दिब्येंदु भट्टाचार्य जैसे सितारे भी हैं। यह सीरीज हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में भी स्ट्रीम की जाएगी। आलिया इसमें बतौर एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर जुड़ी हैं।