अल्मोड़ा: वीपीएल का रोमांचक समापन, सागर की 163 रनों की आंधी और DM अंशुल सिंह की हाफ सेंचुरी, जीता VPL का खिताबी मुकाबला

​अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में विक्टोरिया प्रीमियर लीग (VPL) का आज रोमांचक समापन हो गया है। आज बुधवार को हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम में खेले गए खिताबी मुकाबले में यश सन साइन की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रॉयल क्रिकेट क्लब को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।


​रोमांचक फाइनल मुकाबला

​टॉस जीतकर यश सन साइन ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल क्रिकेट क्लब ने निर्धारित ओवरों में शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें भरत ने 75 रनों की बेहतरीन पारी खेली। टीम ने कुल 231 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। 232 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी यश सन साइन की शुरुआत बेहद आक्रामक रही। टीम ने मात्र 16.1 ओवर में सिर्फ 1 विकेट खोकर लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया। ​सागर ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 163 रनों की नाबाद ऐतिहासिक पारी खेली और टीम की जीत में सबसे अहम भूमिका निभाई। अल्मोड़ा के जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने भी शानदार खेल दिखाते हुए मात्र 43 गेंदों में 55 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली।


​रहें उपस्थित

​फाइनल मुकाबले का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक मनोज तिवारी, विशिष्ट अतिथि मेयर अजय वर्मा, दर्जा राज्य मंत्री गोविंद सिंह पिलख्वाल और भाजपा जिला मंत्री सुशील बिष्ट ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। अतिथियों ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और नकद धनराशि प्रदान कर सम्मानित किया।


​व्यक्तिगत पुरस्कार

​टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को निम्नलिखित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।
• ​बेस्ट बल्लेबाज: सागर रावत
• ​बेस्ट गेंदबाज: संदीप नाथ गोस्वामी
• ​बेस्ट फील्डर: नैतिक
• ​बेस्ट विकेटकीपर: विशिष्ट रावत
​

रहें मौजूद


इस अवसर पर पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, सीडीओ रामजी शरण शर्मा, जिला क्रीड़ा अधिकारी महेशी आर्या, आयोजक मनोज सिंह पवार, अरविंद जोशी, रोहित भट्ट समेत बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।