उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून में 08 और 09 दिसंबर को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन होने जा रहा है।
भव्य बनाने के लिए हो रही तैयारियां
जिसको भव्य बनाने के लिए तैयारियां चल रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जानकारी सामने आई है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 दिसंबर को उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। जिस पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। जिसको लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री आ रहे हैं। बताया कि देहरादून में आगामी 08 व 09 दिसम्बर, 2023 को वैश्विक निवेश सम्मेलन के उद्घाटन के लिए पीएम नरेंद्र मोदी को आमंत्रित किया था।