2,322 total views, 2 views today
आज 16 फरवरी 2023 है। हर रोज हमारी जिंदगी कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन थोड़ा चिंताजनक रहेगा। दिन की शुरुआत में चीजें योजना के अनुसार घटित नहीं हो पायेंगी। किन्तु आप घटनायों पर कैसे प्रतिक्रिया करते हैं, यह अत्यधिक महत्वपूर्ण है। ध्यान केंद्रित कर चीजों को अपने पक्ष में करने का आर्थिक समस्याएं सर उठा सकती हैं।
वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा। आज आपको भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। आज आपको अचानक से कुछ ऐसा हासिल होगा,जिसकी आपको बहुत दिनों से तलाश थी।।आप पूरे दिन नई ऊर्जा से भरे रहेंगे। बिजनेस के किसी काम में कुछ जानकार लोगों से मदद मिलेगी।
मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। आज आप काम में मन लगाएं और जज़्बाती बातों से बचें। शेयर्स, लॉटरी और कमोडिटीज से जुड़े लोगों को लाभ होने की संभावना है। मानसिक रूप से आप प्रसन्न रहेंगे परिवार में भी खुशियां आएंगी।
कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का मिलाजुला रहेगा। आज आप कोशिश करेंगे, तो अच्छी सफलता भी मिल सकती है। आप आज लगभग किसी को भी अपनी बात से सहमत कर सकते हैं। घर में कुछ मामले अचानक आपके सामने आ सकते हैं।।थोड़ा समय अकेले में बिताएं,आपके लिए अच्छा रहेगा।
सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन थोड़ा परेशानी भरा रहेगा। आप चिड़चिड़े महसूस करेंगे, किन्तु आपको शांत और संयम रखने की ज़रूरत है। जल्द ही सब ठीक हो जाएगा।
कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आप किसी सामाजिक संस्था से जुड़ने का मन बना सकते हैं। आपकी कॉन्टैक्ट लिस्ट में अच्छे लोगों के नाम जुड़ेंगे। ऑफिस में जूनियर आपसे काम करने का तरीका सीखना चाहेंगे। हर कोई आज आपसे प्रभावित दिखायी देगा।
तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातको का दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा। आज आपको मन में आए नकारात्मक विचार परेशान कर सकते हैं। आज पुराने रिश्तेदार या परिचित से स्नेह मिलेगा। आज का समय आर्थिक मामलों के लिए अनुकूल रहेगा। बच्चों की जरूरतों को पूरा करने में लगे रहेंगे।
वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन सामान्य रहेगा। आप नए काम शुरू करने का भी मन बना सकते हैं। दूसरों की बात ध्यान से सुनें। सकारात्मक रहें. काम ज्यादा नहीं रहेगा, फिर भी दिन तेजी से बीत सकता है।
धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन थोड़ा चिंताजनक रहेगा। आज आपको मिश्रित परिणाम मिलेंगे। आपके कार्यस्थल पर उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आप प्रतिद्वंद्वी गतिविधियों से परेशान हो सकते हैं।
मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन मिला जुला रहेगा। आज रोजमर्रा के कामों में थोड़ी रूकावटें आ सकती हैं। किसी भी काम के लिए आपको अपनी ऊर्जा शक्ति और कॉन्फिडेंस बनाये रखना चाहिए। आज आपको अनजान सोर्स से धन लाभ हो सकता है।
कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपको अपने व्यवहार पर थोड़ा ध्यान देना होगा। कार्य क्षेत्र में आपको अपने प्रयासों के अनुरूप सफलता अवश्य मिलेगी। पीपल के पेड़ की पूजा करना आपके लिए काफी लाभदायक होगा।
मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन बहुत अच्छा रहेगा। पैसों के लिहाज से भी फायदा हो सकता है। कोई नई नौकरी भी आपको मिल सकती है। ज्यादातर लोग आपके लिए पॉजिटिव हो सकते हैं। परिवार में छोटे लोगों से मदद मिलने के योग हैं। कार्यक्षेत्र और बिजनेस में धन लाभ के योग बन रहे हैं।
More Stories
उत्तराखंड मौसम अपडेट: प्रदेश में आज शुष्क रहेगा मौसम, जानें अल्मोड़ा का हाल
Health tips: गर्मियों में हेल्थ के लिए कौन सा पानी है फायदेमंद, जानिए
आज का राशिफल, आइए जानें क्या है खास आज आपकी राशि में