उत्तराखंड: यहां सांसद खेल महोत्सव का हुआ आगाज, प्रतिभाशाली खिलाड़ी 2030 के कॉमनवेल्थ गेम्स सहित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में करेंगे देश का प्रतिनिधित्व

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जनपद के कंडोलिया मैदान में सांसद खेल महोत्सव का आगाज हो गया है।

सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ

इस मौके पर केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने शनिवार को महोत्सव का शुभारंभ किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्रीय मंत्री के पौड़ी आगमन पर स्थानीय परंपरा के अनुरूप सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र-छात्राओं की ओर से मांगलिक गीतों के साथ भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद केंद्रीय मंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर सांसद खेल महोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान सांसद खेल महोत्सव की टी-शर्ट एवं ट्रैकसूट का भी विमोचन किया गया। उन्होंने खिलाड़ियों एवं जनमानस को संबोधित करते हुए कहा कि सांसद खेल महोत्सव युवाओं को निष्पक्ष एवं पारदर्शी मंच प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन के अनुरूप देश में खेल संस्कृति को जमीनी स्तर तक मजबूत किया जा रहा है। सांसद युवा महोत्सव से निकलने वाले प्रतिभाशाली खिलाड़ी भविष्य में 2030 के कॉमनवेल्थ गेम्स सहित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।