टी20 वर्ल्ड कप 2024 का जल्द होगा आगाज, इन टीमों ने किया क्वालीफाई

स्पोर्ट्स जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। क्रिकेट  से जुड़ी खबर है। अगले साल टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आयोजन होने वाला है।

टी20 वर्ल्ड कप 2024

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह टूर्नामेंट 4 जून से 30 जून के बीच अमेरिका में आयोजित होगा। इस बार टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए 20 टीमों ने क्वालीफाई किया है। यह पहली बार होगा जब अमेरिका किसी आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा‌।

क्वालीफाई करने वाली टीमों के नाम

वेस्टइंडीज, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, भारत, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, आयरलैंड, स्कॉटलैंड, पापुआ न्यू गिनी, कनाडा, नेपाल, ओमान , नामीबिया, युगांडा शामिल हैं।