अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में बीते कल गुरूवार जिले भर के तहसील मुख्यालयों में मिनिस्टीरियल कर्मियों ने नाराजगी जताते हुए सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
कार्य बहिष्कार
जिला मुख्यालय में मिनिस्टीरियल कर्मी चौघानपाटा के गांधी पार्क में एकत्र हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि 21 सूत्रीय मांगों पर लंबे समय से संघर्ष हो रहा है। सरकार उनकी इन मांगों पर गौर नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि उन्हें उग्र आंदोलन के लिए मजबूर किया जा रहा है।
प्रभावित रहा काम
साथ ही चेतावनी दी कि मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। कर्मियों के कार्य बहिष्कार से सरकारी कार्यालयों में कामकाज प्रभावित रहा।
यह लोग रहें मौजूद
इस मौके पर मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ के अध्यक्ष पुष्कर सिंह भैंसोड़ा, दीपशिखा मेलकानी, टीका सिंह खोलिया, कंचन कुमार आर्य, देवेंद्र सिंह, पंकज जोशी, बलवंत सिंह तगाड़ी, कमल बिष्ट, गोविंद सिंह मेहता, नवीन चंद्र सती, देवेंद्र सिंह कार्की आदि मौजूद रहे।