अल्मोड़ा से जुड़ी खबर है। आज बेतालेश्वर मंदिर सेवा समिति की मासिक बैठक मंदिर परिसर में सम्पन्न हुई।
माघी खिचड़ी का होगा आयोजन
इस बैठक में पिछली बैठक की कार्यवाई पढ़ी गयी तथा उसका अनुमोदन किया गया। साथ ही वर्षों की भांति बैठक में सर्वसम्मती से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष भी माघी खिचड़ी का आयोजन किया जाएगा। माघी खिचड़ी का आयोजन 21 जनवरी, 2024 (रविवार) को होगा।
कार्यक्रम का होगा आयोजन
सर्वसम्मती से यह भी निर्णय गया कि 22 जनवरी, 2024 को-अयोध्या में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जानी है। इस शुभअवसर पर बेतालेश्वर मंदिर में भी समारोह आयोजित किया जायेगा। जिसमें सांय 4:00 बजे से सुन्दरकाण्ड एवं उसके पश्चात मंदिर में दीपोत्सव व आतिशबाजी की जायेगी तथा आरती के पश्चात मिष्ठान वितरण व प्रसाद वितरण किया जायेगा। यह भी निर्णय लिया गया कि महाशिवरात्रि से पूर्व मंदिर का सौन्दर्य करण किया जायेगा। बैठक में निखिल साह फर्म लाला जोगा साह द्वारा मंदिर को एक डेग सप्रेम भेंट किया गया। उनका आभार जताया गया।
यह लोग रहें उपस्थित
आज की बैठक में मंदिर के महंत राहुल गिरी महाराज, देवेन्द्र गिरी महाराज, अध्यक्ष रामवतार अग्रवाल, कैलाश जोशी, पूरन चंद्र काण्डपाल, दीप चंद्र पाटनी, गंगा सिह, पूरन चंद्र भट्ट, दीपक तिवारी, राजेन्द्र सिंह बिष्ट, कुन्दन सिंह, मनीष साह कैलाश साह, दिनेश गोयल, अमित साह, नरेंद्र लाल साह, कृष्ण मुरारी आग्रवाल, हरीकृष्ण कपूर, भव्य साह, मोनू भट्ट, दिलेश जोशी आदि उपस्थित रहें। बैठक की अध्यक्षता रामअवतार अग्रवाल तथा संचालन दिनेश गोयल ने किया।