उत्तराखंड: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की है कि शहीदों की स्मृति में निर्मित भव्य ‘सैन्य धाम’ का शुभारंभ अगले माह किया जाएगा।
की यह घोषणा
जिस पर उन्होंने बताया कि इस पवित्र धाम के निर्माण के लिए प्रदेश के 1734 शहीदों के आंगन से पवित्र मिट्टी लाई गई है, जो वीर जवानों के प्रति राज्य की सच्ची श्रद्धांजलि है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शहीदों के पैतृक गांवों में भी स्मारक बनाने की योजना पर तेजी से काम कर रही है और इसके लिए भूमि चिह्नित करने के निर्देश दिए जा चुके हैं। उत्तराखंड को वीर भूमि बताते हुए उन्होंने कहा कि यहां के हर परिवार से कोई न कोई सदस्य देश की रक्षा में समर्पित है, इसलिए सरकार ने शहीदों के परिजनों की सम्मान राशि (अनुग्रह राशि) बढ़ाने का भी महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।