उत्तराखंड: उत्तराखंड को साहसिक खेलों के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मानचित्र पर स्थापित करने के उद्देश्य से आयोजित ‘अल्टीमेट उत्तराखंड हिमालयन एमटीबी चैलेंज 2026’ का आयोजन किया गया।
किया सम्मानित
जिसका गुरुवार को मसूरी में भव्य समापन हुआ। जानकारी के अनुसार इस मौके पर नगर पालिका के टाउन हॉल में आयोजित समापन समारोह में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रतियोगिता के विजेताओं को ट्रॉफी और पदक प्रदान कर सम्मानित किया। उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (यूटीडीबी) द्वारा साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के सहयोग से आयोजित इस रेस का शुभारंभ बीते 20 नवंबर को नैनीताल जिले के मुक्तेश्वर से हुआ था, जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से किया था। प्रतियोगिता में देश के 18 राज्यों के अलावा भारतीय थल सेना, वायु सेना और आईटीबीपी के कुल 66 साइकिलिस्टों ने प्रतिभाग किया। प्रतिभागियों ने मुक्तेश्वर से शुरू होकर पिथौरागढ़, बागेश्वर, तिलवाड़ा, टिहरी और चिन्यालीसौड़ होते हुए छह चरणों में कुल 658 किलोमीटर की दूरी तय की और गुरुवार को मसूरी पहुंचकर रेस पूरी की।