उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। जनवरी का महीना है। ऐसे में तेजी से ठंड में इजाफा हो रहा है। ऊधमसिंहनगर में शीतलहर और कोहरे ने परेशानी बढ़ा दी है।
कोहरे और शीतलहर से जनजीवन अस्त व्यस्त
मिली जानकारी के अनुसार यहां जिलाधिकारी उदय राज सिंह ने 10 जनवरी तक स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि मौसम विभाग की चेतावनी को भी देखते हुए स्कूलों में छुट्टी घोषित करने का फैसला लिया गया है। साथ ही जिलाधिकारी ने बताया कि इंटर तक के सरकारी और गैर सरकारी स्कूल 10 जनवरी तक नहीं खुलेंगे। आंगनबाड़ी केंद्रों में भी छुट्टी रहेगी।