बागेश्वर: डीएम अपूर्वा पाण्डे ने लिया बाजीरोट बूथ पर एसआईआर सुनवाई का जायजा, विद्यालय के सौंदर्यीकरण के दिए यह जरूरी निर्देश

बागेश्वर: शनिवार को जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अपूर्वा पाण्डे ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत विधानसभा कपकोट के दूरस्थ मतदेय स्थल बाजीरोट बूथ संख्या 154, में दावे एवं आपत्तियों से संबंधित नोटिसों की सुनवाई का निरीक्षण किया।

दिए जरूरी निर्देश

जिसमें बूथ पर कुल 493 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें से 212 मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए थे। जिलाधिकारी ने बताया कि सभी नोटिसों पर सुनवाई की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। इस दौरान उन्होंने राजनीतिक दलों के बीएलए से भी सुनवाई प्रक्रिया को लेकर फीडबैक लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राजकीय इंटर कॉलेज बाजीरोट का भी जायजा लिया। उन्होंने कक्षा-कक्षों, भोजन कक्ष एवं शौचालयों का निरीक्षण करते हुए विद्यालय की आवश्यकताओं की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक एवं खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए अतिरिक्त कक्षा-कक्षों के निर्माण के साथ ही रनिंग ट्रैक, वॉलीबॉल एवं बास्केटबॉल कोर्ट के निर्माण हेतु प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। जिलाधिकारी ने विद्यालय के पीछे क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवार का निर्माण कराने तथा विद्यालय में पेयजल की समस्या के समाधान के लिए जल जीवन मिशन से जोड़ने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

रहें उपस्थित

इस दौरान उप जिलाधिकारी अनिल चनियाल, एईआरओ भुवन चंद, बीएलओ हेमा, प्रभारी प्रधानाचार्य मुकेश सिंह सहित विभिन्न राजनैतिक दलों के बीएलए उपस्थित रहे।