जाॅब अलर्ट: इंडियन ऑयल में 409 पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका, दिसंबर तक कर सकेंगे आवेदन

​नौकरी का सुनहरा अवसर सामने आया है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर सामने आया है।

भरे जाएंगे इतने पद

जिसमें संस्थान ने टेक्नीशियन सहित विभिन्न पदों के लिए कुल 409 रिक्तियां जारी की हैं। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 13 नवंबर 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक अभ्यर्थी 12 दिसंबर 2026 तक अपना फॉर्म भर सकते हैं।
आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं पास, संबंधित ट्रेड में आईटीआई (ITI), इंजीनियरिंग डिप्लोमा या ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है। वहीं, आवेदन के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु सीमा 24 वर्ष तय की गई है।

​चयन प्रक्रिया और वेतनमान

इस भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों को किसी लिखित परीक्षा से नहीं गुजरना होगा। चयन पूरी तरह से शैक्षणिक योग्यता के आधार पर तैयार की गई मेरिट लिस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल फिटनेस टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को अप्रेंटिसशिप नियमों के तहत निर्धारित स्टाइपेंड (वेतनमान) दिया जाएगा।

​देखें वेबसाइट

योग्य और इच्छुक उम्मीदवार अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना आधिकारिक पोर्टल nats.education.gov.in पर जाकर अपना पंजीकरण और आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।