उत्तराखंड: प्रदेश में बढ़ने लगे स्वाइन फ्लू के मामलें, बरतें सावधानी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामले चिंता का विषय है। जिसको लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है।

स्वाइन फ्लू ने बढ़ाई चिंता

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया गया है कि निजी अस्पताल श्री महंत इंद्रेश अस्पताल में 17 दिसंबर से 9 जनवरी तक स्वाइन फ्लू के 05 मरीज मिल चुके हैं इनमें से एक मरीज की मौत भी हो चुकी है। वहीं कैलाश अस्पताल की रिपोर्ट के मुताबिक अस्पताल में स्वाइन फ्लू के 03 मरीज भर्ती है 01 जनवरी से अब तक कुल 11 मरीज मिले हैं। इनमें स्वाइन फ्लू के साथ ही इनफ्लुएंजा मरीज भी पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में इस समय स्वाइन फ्लू का एक मरीज भर्ती है‌। जिस पर लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।