नवंबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड में इस बार दिसंबर और जनवरी की सर्दी लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, अलनीनो का प्रभाव रहने के बावजूद प्रदेश में रात के तापमान में तेजी से गिरावट आने के आसार हैं। मैदानी इलाकों में शीतलहर चल सकती है और सुबह-रात कोहरा छाने की संभावना है। उत्तराखंड में सर्दियों के मौसम को लेकर मौसम वैज्ञानिकों ने जो अनुमान जताया है, उसके मुताबिक दिसंबर और जनवरी में ठंड का असर सामान्य से ज्यादा महसूस हो सकता है। फिलहाल प्रदेश में सर्दियों के अगले चरण से पहले मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 20 से 26 नवंबर तक उत्तराखंड के किसी भी जिले में बारिश की संभावना नहीं है। 22 नवंबर को पर्वतीय जिलों की घाटियों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम कोहरा छाने का अनुमान है। इसके बाद 23 से 26 नवंबर तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है। यानी इस अवधि में बारिश को लेकर कोई पूर्वानुमान नहीं है। पिछले 24 घंटों के मौसम के आंकड़ों के मुताबिक, उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य दर्ज किया गया। इसके उलट पर्वतीय क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से लेकर सामान्य से अधिक रहा।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज धूप खिलने के आसार जताए गए हैं। वहीं सुबह-शाम मौसम में बदलाव जारी है।