हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र निवासी एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने की खबर सामने आई है।
डिप्रेशन का चल रहा था इलाज
मिली जानकारी के अनुसार मेडिकल चौकी एसआई मो. आकिल ने बताया कि मूल रूप से शीतलाखेत रानीखेत हाल निवासी मुखानी के लामाचौड़ निवासी अनीता जीना (33) को उसके परिजनों ने गंभीर हालत में शनिवार की रात एसटीएच में भर्ती कराया था। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया कि मृतका का पति विनोद सिंह भारतीय सेना में सेवारत हैं और विशेष मिशन के तहत वर्तमान पोस्टिंग साउथ अफ्रीका में हैं। पति को सूचना दे दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा।