खास प्रतियोगिता का आयोजन, महीनेभर मोबाइल से रहें दूर, पाएं 08 लाख रूपये का इनाम, इस दिन तक करें आवेदन

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। एक खास प्रतियोगिता आयोजित हो रही है। जिसमें आप लाखों रूपये कमा सकते हैं।

आइसलैंडिक दही का ब्रांड Siggi की ओर से प्रतियोगिता का आयोजन

जी हां दही कंपनी की ओर से एक प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। जिसमें महीनेभर मोबाइल से दूर रहना है और लाखों का इनाम पा सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिस ब्रांड की ओर से यह प्रतियोगिता आयोजित कराई जा रही है, उसका नाम Siggi है, जो एक आइसलैंडिक दही का ब्रांड है। जिसमें प्रतियोगी को महीनेभर के लिए अपने मोबाइल फोन से पूरी तरह से दूर रहना होगा। इसके बदले उन्हें 8 लाख रुपये इनाम में दिए जाएंगे। साथ ही एमरजेंसी के लिए प्रीपेड सिम कार्ड के साथ एक रेट्रो फ्लिप फोन और उनके तीन महीने के लिए फ्री में सिग्गी दही दिया जाएगा।

देखें Siggi की वेबसाइट

रिपोर्ट्स के मुताबिक Siggi नाम के दही के ब्रांड की इस प्रतियोगिता का नाम ‘डिजिटल डिटॉक्स प्रोग्राम’ है। बताया कि यह प्रतियोगिता ‘ड्राई जनवरी’ प्रतियोगिता से इंस्पायर होकर लॉन्च किया गया है। इसमें हिस्सा लेने वाले लोगों को अपने स्मार्टफोन को एक बॉक्स में सुरक्षित रखना होगा और अगले एक महीने तक इसका इस्तेमाल नहीं करना होगा‌। बताया गया है कि ऐसा कर पाने वाले प्रतियोगियों में से 10 लकी विजेताओं को चुना जाएगा, जिन्हें इनाम मिलेगा‌।

31 जनवरी तक होंगे आवेदन

इस कॉन्टेस्ट के लिए 31 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं। जिसकी जानकारी सिग्गी की वेबसाइट पर दी गई है।