हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी में देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल कार्यकारणी सदस्य सरदार तेजेंद्र सिंह तेजी के निधन पर आज प्रदेश कार्यालय में विनम्र श्रद्धांजलि दी गई।
लंबे समय से थे बीमार
विगत दिनों पहले बीमारी के बाद सरदार तेजेंद्र सिंह तेजी का निधन हो गया था। संस्थापक अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर ने तेजेंद्र सिंह तेजी के निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए कहा कि वह देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े रहे। उनको हमेशा याद किया जाएगा।
दी श्रद्धांजलि
इस अवसर पर संरक्षक पृथ्वी पाल रावत,आफताब हुसैन,श्याम सिंह नेगी,राजेंद्र सिंह,नरेश कांडपाल,डॉक्टर जेड ए वारसी शामिल रहें।