उत्तराखंड: कल से बिजली दरों में बढ़ोतरी के प्रस्ताव पर होगी जनसुनवाई

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। प्रदेश में बिजली दरों में बढ़ोतरी के प्रस्ताव पर उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग कल 19 फरवरी से जनसुनवाई शुरू करेगा।

नई विद्युत दरें एक अप्रैल से लागू

इस संबंध में कुछ दिन पहले आयोग के सचिव नीरज सती ने बताया कि देहरादून के अलावा अल्मोड़ा, टिहरी गढ़वाल और रुद्रपुर में जनसुनवाई होगी। बताया कि जनसुनवाई के बाद आयोग बैठक करेगा और विद्युत दरों पर अंतिम निर्णय लेगा।